उगते सूर्य को अर्घ्य, पूरा हुआ छठ पर्व
मोतिहारी जेल में 140 कैदियों के लिए बना विशेष घाट; वॉशिंगटन में पोटोमैक नदी किनारे हुई पूजन

नई दिल्ली/भोपाल। बिहार के 1.50 करोड़ घरों में छठ पूजा मनाई गई। राज्य के सभी घाटों को सजाया गया। छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व पूरा हो गया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया। अर्घ्य देने के लिए लोग सुबह 4 बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। दिल्ली, यूपी, बिहार और झारखंड में गंगा-यमुना समेत अन्य नदियों-तालाबों के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
दिल्ली में यमुना घाटों पर सूर्योदय के समय करीब सवा लाख लोग मौजूद थे। बिहार के मोतिहारी सेंट्रल जेल में भी कैदियों ने छठ पूजा की। इसके लिए जेल परिसर में विशेष घाट बनाया गया था, जहां 75 महिलाओं और 62 पुरुषों समेत कई कैदियों ने पूजा की। विदेश में भी छठ पर्व आस्था के साथ मनाया गया। अमेरिका के वॉशिंगटन में पोटोमैक नदी के किनारे पूर्वांचल के लोगों ने छठ मनाया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पैतृक गांव लखनपुर में सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा की। मुख्यमंत्री के साथ पत्नी ममता चौधरी, छोटी बहन भावना सिंह और भाभी मीना देवी भी पूजा करने पहुंचीं। दिल्ली में यमुना नदी के कालिंदी कुंज घाट पर छठ महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उषा अर्घ्य अर्पित किया।
असम में बारिश के बीच छठ पूजा करने पहुंचे व्रतीअसम के डिब्रूगढ़ में छठ महापर्व के अंतिम दिन बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने छठ महापर्व की पूजा-अर्चना की और ऊषा अर्घ्य अर्पित किया।
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पोस्ट की छठ पूजा की

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी छठ पूजा की। उन्होंने पूजा की फोटो फेसबुक पर पोस्ट की। इसमें वह नदी में खड़ी होकर हाथ में पूजा सामग्री लिए खड़ी दिखाई दे रही हैं। ओडिशा के पुरी में नरेंद्र कोना तालाब में हुई छठ पूजापुरी के नरेंद्र कोना तालाब में छठ पूजा श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्रद्धालु महिलाओं ने उगते सूरज को अर्घ्य दिया। असम में मरिधनशिरी नदी घाट पर व्रतियों ने पूजा कीअसम में बोकाखात के मरिधनशिरी नदी घाट पर ब्रह्म मुहूर्त में ही श्रद्धालु नदी में उतरकर सूर्योदय तक भगवान सूर्य की आराधना करते नजर आए। सुबह एक बार फिर श्रद्धालु नदी घाट पर एकत्रित हुए और सूर्योदय तक पूजा-अर्चना करने के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा का समापन किया।
बिहार: डेढ़ करोड़ घरों में छठ पूजा, पटना में 100 घाट बने
महापर्व छठ के चौथे और आखिरी दिन आज उगते सूर्य की उपासना हुई। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बिहार में सबसे पहले 5:57 बजे किशनगंज में सूर्योदय हुआ। अर्घ्य देने के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म हो गया। बिहार के करीब डेढ़ करोड़ घरों में छठ पूजा हो रही है। सुबह 4 बजे से ही प्रदेश के 10 हजार से ज्यादा घाटों पर भीड़ उमड़ने लगी।


