सलमान खान स्टारर ‘मातृभूमि’ पर बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज की तारीख का एलान
सलमान खान स्टारर फ़िल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ बिना किसी शक दर्शकों द्वारा इंतजार की जा रही मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म के नाम की घोषणा से लेकर सुपरस्टार के दमदार मोशन पोस्टर लुक रिवील के बाद से फिल्म को लेकर सभी की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सभी के बीच फिल्म के बारे में और ज्यादा अपडेट्स पाने की उत्सुकता है। इन सब के बीच नई जानकारी सामने आई है कि फिल्म को लेकर तैयारी चल रही है और इसे सेंसर बोर्ड के सामने पेश करना बाकी है।
एक इंडिपेंडेंट इंडस्ट्री सोर्स के अनुसार, “मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस लगभग तैयार है। बस VFX के कुछ हिस्सों पर अभी काम चल रहा है और फिल्म थिएटर में ऐसा शानदार अनुभव देने वाली है, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। जैसे ही CBFC समेत सभी संबंधित डिपार्टमेंट्स फिल्म देख लेंगे, मेकर्स इसकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। फिलहाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म नहीं देखी है। पब्लिक रिलीज से पहले जब फिल्म अपने फाइनल स्टेज पर पहुंचेगी, तब आगे की अपडेट्स सामने आएंगी। इसके अलावा, सलमान खान ‘बिग बॉस 20’ के साथ अपनी जबरदस्त वापसी कर फैंस के वीकेंड्स को बेहद एंटरटेनिंग बनाने वाले हैं। वहीं, फिल्मों की बात करें तो सलमान SKV63, जिसका संभावित टाइटल ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है, के अलावा राज और डीके के साथ उनकी थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं।

