महिला सशक्तिकरण को समर्पित ‘वूमेन एम्पावरमेंट अवॉर्ड 2026’ का आयोजन…
कानपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वूमेन एम्पावरमेंट अवॉर्ड 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. गौरव वर्मा (डायरेक्टर, KG Motion Pictures) ने स्पॉन्सर और वीआईपी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में A2Z Brand Communication Group के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘लाड़ली अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में शहर और देश के विभिन्न हिस्सों से आई प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया। गुवाहाटी, नोएडा और कोलकाता सहित कई शहरों से आई प्रतिभागियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर KG Motion Pictures की आगामी फिल्म Waitlist का ट्रेलर भी प्रदर्शित किया गया। ट्रेलर के माध्यम से फिल्म का प्रमोशनल लॉन्च किया गया, जिसे दर्शकों और अतिथियों ने सराहा। डॉ. गौरव वर्मा ने कहा कि सिनेमा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम है और उनकी आगामी फिल्म भी सामाजिक संदेश देने का प्रयास करेगी।
कार्यक्रम का संचालन अखिल खरे और निशा अग्रवाल ने किया। आयोजन में ‘बिरयानी की महारानी’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जो कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों से आई प्रतिभागी महिलाओं ने अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया।
लाड़ली अवॉर्ड से सम्मानित प्रतिभागी
इस अवसर पर कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
श्रुति मिश्रा को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लाड़ली अवॉर्ड दिया गया।
त्रिशा सिंह को फिल्म अभिनेत्री के रूप में योगदान और फिल्म अदिति के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, जिनमें S. K. Kamal, श्रवण शुक्ला, शीला सिंह, डॉ. बिंदु सिंह, राहुल यादव, आशुतोष बाजपेयी, प्रमोद गुप्ता, राधिका शुक्ला, डॉ. राधा पांडेय, अल्पना राय, अन्नू बैरिक, भावना वासन, अदिति शुक्ला, विनय आनंद, डॉ. प्रतिभा गुप्ता और डॉ. गौरी मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
‘बिरयानी की महारानी’ प्रतियोगिता की जूरी
प्रतियोगिता का मूल्यांकन सौरभ त्रिपाठी (डायरेक्टर, होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, कानपुर विश्वविद्यालय), देबालिना (कोलकाता), मानव पाल (लखनऊ) और रोहन मल ने किया।
बेकिंग श्रेणी की जूरी
बेकिंग प्रतियोगिता के लिए मोना भाटिया और संदीप कौर ने जूरी की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में उनकी भूमिका और योगदान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सराहा गया।

