कानपुर में शॉर्ट फिल्म “वेटलिस्ट” का भव्य प्रीमियर, लिव-इन संबंधों के दुष्परिणामों पर दिया संदेश..

कानपुर में शॉर्ट फिल्म “वेटलिस्ट” का भव्य प्रीमियर, लिव-इन संबंधों के दुष्परिणामों पर दिया संदेश..

कानपुर, 18 मार्च 2026:
कानपुर के केजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी शॉर्ट फिल्म “वेटलिस्ट” का प्रीमियर आज बर्रा-3 स्थित कृष्णा गंगा सेवा संस्थान के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य लोग एवं कलाकार उपस्थित रहे।

यह फिल्म आधुनिक जीवन में बढ़ती लिव-इन संबंधों की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म के निर्माता गौरव वर्मा एवं निर्देशक व लेखक सयेद रय्यान अहमद हैं, जिन्होंने समाज में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस विषय को चुना है।

प्रीमियर से पूर्व ए टू ज़ेड ब्रांड कम्युनिकेशन की संस्थापक निशा अग्रवाल और अखिल खरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म के कलाकारों एवं कार्यक्रम में मौजूद सम्मानित महिलाओं को सम्मानित किया।

निर्देशक सयेद रय्यान अहमद ने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य नवयुवतियों को जागरूक करना और समाज में अच्छे संस्कारों का निर्माण करना है। वहीं निर्माता गौरव वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में कानपुर फिल्म निर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनेगा, जिससे यहां के कलाकारों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

फिल्म के मुख्य अभिनेता अजय चौहान और नायिका प्रिया नायक ने के जी मोशन पिक्चर्स की पूरी टीम को बधाई देते हुए कानपुर में हो रहे फिल्म निर्माण कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में आशु अरोरा, इंद्रपाल चावला, सौरभ, चिंटू वालिया, दुग्गल, सताक्षी वर्मा, प्रिय नेगी, स्नेहिल वर्मा, सर्वजीत सिंह भाटिया, शिवम कटियार, राज वर्मा, कुलदीप सिंह, बृजमोहन सिंह, मनोज कुमार, आशीष दुबे, देव दुबे, प्रीति मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने फिल्म के विषय और प्रस्तुति की सराहना की।

Manoj Shukla

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *