कानपुर में स्वास्थ्य विभाग की सख्त कार्रवाई: 8 अस्पतालों का निरीक्षण, जगन्नाथ अस्पताल का लेबर रूम-ओटी सील, अवैध पैथोलॉजी पर भी कार्रवाईकानपुर : द्विवेदी नगर व तौधकपुर रोड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल आठ अस्पतालों की जांच की गई, जिसमें कई स्थानों पर गंभीर खामियां सामने आईं।

जांच के दौरान जगन्नाथ अस्पताल में बिना पंजीकरण अस्पताल संचालित होने की बात सामने आई। निरीक्षण में लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले। आवश्यक स्वीकृतियां और दस्तावेज अधूरे पाए जाने तथा नवीनीकरण या नए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हुए बिना सेवाएं संचालित किए जाने पर विभाग ने लेबर रूम और ओटी को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया और नोटिस जारी किया।
इसी क्रम में माधव डायग्नोस्टिक सेंटर की पैथोलॉजी में भी मानकों की अनदेखी और दस्तावेजों की कमी सामने आई, जिस पर उसे सील कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान रामा अस्पताल बंद मिला, जबकि माधव अस्पताल और ऑर्किड अस्पताल में जनरल ड्यूटी डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। इस पर संबंधित अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

इसके अलावा एशिया अस्पताल, कुमार अस्पताल, गणेश अस्पताल और स्वराज्य अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां व्यवस्थाओं और अभिलेखों की जांच की गई।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी अस्पताल या पैथोलॉजी केंद्र के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Manoj Shukla

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *