लखनऊ में बाढ़…कारें डूबीं, गली के कुत्ते भी पहुंचे छत पर

लखनऊ में बाढ़…कारें डूबीं, गली के कुत्ते भी पहुंचे छत पर

लोग बोले- सरकारी नाववाले ₹50 वसूल रहे, नाविक ने कहा- सरकार नहीं दे रही


लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ आई हुई है। गोमती का पानी लगातार छठवें दिन तेजी से घरों में घुस रहा है। 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी घुस गया है। रोजाना करीब 2 हजार लोग घर और इलाका छोड़कर जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों की मदद के लिए नाव की व्यवस्था की है।

लोगों का कहना है कि सरकारी नाववाले एक व्यक्ति से 50 रुपए वसूल रहे हैं। वहीं, एक नाविक ने कहा- 3 दिन पहले हमको यहां काम पर लगाया गया। उसी दिन 1 हजार रुपए मिले थे। रोज 3 हजार रुपए देने का वादा कर सरकार कुछ नहीं दे रही है। मिल्लतनगर, जैनब मस्जिद क्षेत्र, राम विहार कॉलोनी, मामा कॉलोनी, दाऊदनगर, चौबे की डेयरी, लोहरामऊ में जबरदस्त जलभराव है। कई गलियों में घुटनों तक, निचले घरों में कंधों तक पानी है। गलियों में घूमने वाले कुत्ते कई छतों पर चढ़े देखे जा रहे हैं। लोग पीने के लिए शुद्ध पानी और खाने के लिए दिनरात परेशान हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *