कोयला लदे ट्रक के नीचे दबकर ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत

कोयला लदे ट्रक के नीचे दबकर ईंट-भट्ठा मजदूर की मौत

चालक को ईंट-भट्ठे का रास्ता बताने के लिए ट्रक में बैठा था मजदूर, पलटते ही नीचे दबा

कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के जरकला गांव में शनिवार को कोयला लदा ट्रक पलटने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सरजू मांझी (45) पुत्र किशुन मांझी निवासी ग्राम कचना, जिला नवादा, बिहार के रूप में हुई है। वह जरकला स्थित डीएस ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।

बताया जा रहा है कि कोयला लदे ट्रक के चालक को सनिंगवां मार्ग से जरकला स्थित ईंट-भट्ठे तक पहुंचने का रास्ता बताने के लिए मजदूर ट्रक में बैठा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और मजदूर उसके नीचे दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, हाइड्रा से निकाला गया शव

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है।

 

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *