सोना 1.30 लाख के नीचे, आज 1,179 सस्ता हुआ:7 दिन में दाम 12 हजार गिरे, हफ्तेभर में चांदी 24 हजार सस्ती

देवउठनी ग्यारस से एक दिन पहले आज यानी 19 नवंबर को सोना-चांदी सस्ता हो गया है। IBJA यानी इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,179 रुपए गिरकर 1.30 लाख रुपए से नीचे आ गया है। एक किलो चांदी 2,158 रुपए घटकर 1.62 लाख रुपए पर आ गई है।

सोना लगातार 7 कारोबारी दिन में करीब 12 हजार और चांदी करीब 24 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। 10 नवंबर को सोना 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.86 लाख रुपए किलो थी। 11 दिसंबर 2025 के बाद सोना 1.30 लाख से नीचे आया है। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें
ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

रिकॉर्ड हाई से से 2.18 लाख रुपए गिरी चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.18 लाख रुपए यानी करीब 130% सस्ती हो गई है।

वहीं, 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 46 हजार रुपए यानी करीब 35% सस्ता हो चुका है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *