मनल रो पड़े, मोहित ने आखिरी गेंद पर जिताया

मनल रो पड़े, मोहित ने आखिरी गेंद पर जिताया

पढ़ाई से बचने के लिए क्रिकेट खेलते थे दोनों; 57 रन की साझेदारी से भारत बना चैंपियन

मनल ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो रो पड़े। उन्हें इस बात का दुख था कि वह टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे। हालांकि, उन्हें अपने साथी मोहित उल्वा पर भरोसा था। मोहित ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को एक विकेट से जीत दिला दी।

इस जीत के हीरो मनल और मोहित की कहानी भी दिलचस्प है। दोनों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो इसके पीछे बड़ा सपना नहीं था। शुरुआत में उनके लिए यह पढ़ाई से बचने का बहाना था, लेकिन धीरे-धीरे यही खेल उनका करियर बन गया।

स्कूल जाने के नाम पर मैदान पहुंच जाते थे मनल

उन्होंने मेहनत शुरू की, लेकिन अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली। इससे वह काफी निराश हुए। परिवार और कोच ने हौसला बढ़ाया तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगाया। इसका नतीजा रहा कि उनकी कप्तानी में मध्य प्रदेश ने पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी जीती। यह टूर्नामेंट 1945-46 से खेला जा रहा है। इसके बाद श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली। वहां यूथ टेस्ट की पहली पारी में 150 और दूसरी पारी में 50 रन बनाए।

मनल ने यूथ टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था।

35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी

पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में भी मनल ने मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी संभाली। मोहित के साथ 35 गेंदों में 57 रन जोड़कर भारत की जीत की उम्मीदें कायम रखीं। उन्होंने 32 गेंदों पर 47 रन बनाए।

मोहित को ऑफ स्पिनर से तेज गेंदबाज बनाया

गुजरात के सौराष्ट्र के रहने वाले मोहित उल्वा ने गांव में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया। उनके पिता रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में हैं और क्रिकेट के शौकीन हैं। बेटे की दिलचस्पी देखकर उन्होंने उसे अकादमी भेजा। हालांकि, मोहित के लिए भी शुरुआत में क्रिकेट पढ़ाई से बचने का बहाना ही था।

जामनगर की क्रिकेट बंगला अकादमी में कोच महेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें ट्रेनिंग दी। चौहान ने रवींद्र जडेजा के शुरुआती करियर में भी अहम भूमिका निभाई थी। मोहित पहले ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन कोच ने उनकी दौड़ने की क्षमता और शारीरिक बनावट देखकर तेज गेंदबाजी करने की सलाह दी। मोहित ने यह बदलाव अपनाया और राइट आर्म मीडियम पेसर बन गए।

उनादकट से गेंदबाजी सीखी

फिटनेस के लिए मोहित अभ्यास से पहले 24-25 राउंड दौड़ते थे। धीमी बाउंसर सीखने के लिए सौराष्ट्र प्रीमियर लीग में जयदेव उनादकट की गेंदबाजी को करीब से देखा। बल्लेबाजी सुधारने में पिता ने भी मदद की। वे बॉलिंग मशीन और थ्रोडाउन से उन्हें अभ्यास कराते थे।

मोहित की बल्लेबाजी का दम पहले भी दिख चुका था। राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ यूथ टेस्ट में दसवें नंबर पर उतरकर उन्होंने 84 गेंदों में 92 रन बनाए थे। इस पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने तीन विकेट भी लिए।

मोहित ने यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।
मोहित ने यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फिफ्टी लगाई थी।

मोहित ने आखिरी गेंद तक नहीं छोड़ा भरोसा

मनल के आउट होने के बाद भारत को 29 रन चाहिए थे। मोहित ने चिगुरुपति वेंकट के साथ आखिरी विकेट के लिए मोर्चा संभाला। वेंकट ने 8 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए। अंतिम ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे। पांच गेंदों के बाद तीन रन की जरूरत थी। मोहित ने आखिरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में चौका लगाकर टीम को चैंपियन बना दिया। वह 26 गेंदों पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

मोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, लेकिन फाइनल में उन्होंने खुद पर भरोसा रखा। इस पारी का फायदा उन्हें तुरंत मिला। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सीनियर टीम के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी स्क्वॉड में शामिल कर लिया। सौराष्ट्र का अगला मुकाबला 16 नवंबर को हरियाणा से होना है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *