भारत-पाकिस्तान फिर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में

भारत-पाकिस्तान फिर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में

14 नवंबर को मुकाबला, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान-बांग्लादेश की हार; पिछली बार PAK जीता था

अल अमीरात। भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई है। 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें पिछली बार भी एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था। गुरुवार को ओमान के मस्कट में खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी।

अफगानिस्तान ने भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए। जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत पिछला फाइनल पाकिस्तान से हारा था

भारत टूर्नामेंट का पिछला 2 फाइनल हारा है। 2024 में उसे बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी। वहीं 2025 में पाकिस्तान ने 191 रन के बड़े अंतर से भारत को हराया था। हालांकि ओवरऑल भारत ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 8 बार जीता है।

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की फिफ्टी, कप्तान लक्ष्य के 93 रन

सेमीफाइनल में भारत के लिए आर्यवीर सहवाग ने 57 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की पारी खेली। वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने छक्का लगाकर जीत दिलाई।

अफगानिस्तान की ओर से 2 अर्धशतक लगे

इससे पहले, अफगानिस्तान की ओर से नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्यन सावसानी ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *