मायके में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, 10 महीने पहले हुई थी शादी

कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलरा में बुधवार को 20 वर्षीय नवविवाहिता ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

युवती की पहचान पलरा निवासी रामबाबू की बेटी रुचि (20) के रूप में हुई है। बुधवार को घर के अंदर उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

10 महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक रुचि की शादी करीब 10 महीने पहले भीतरगांव ब्लॉक के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित पानीपुरवा दुनाए गांव निवासी सौरभ से हुई थी। शादी के बाद वह करीब एक महीने तक ही ससुराल में रही। इसके बाद से मायके पलरा में रह रही थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर सीढ़ी चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी जुटाई। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *