ग्राम प्रधान ने मुनादी करा लोगों को किया जागरूक

ग्राम प्रधान ने मुनादी करा लोगों को किया जागरूक

रिपोर्ट /अनवर हुसैन

मौदहा हमीरपुर। बीते तीन दिन पहले मुस्कुरा में हुई मासूम बच्ची के साथ हैवानियत और हत्या के बाद ग्राम प्रधान ने मुनादी करा लोगों को जागरूक करने का काम किया।
सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसमरी के प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने मुस्करा में हुई मासूम बच्ची के साथ हैवानियत और हत्या को देखते हुए अपनी ग्राम पंचायत में स्कूल, खेतोँ सहित अन्य काम से जाने वाली बच्चियों को जागरूक करने के उद्देश्य से गांव में मुनादी कराई साथ ही शोहदों को भी खुली चुनौती दी कि उनकी ग्राम पंचायत के साथ आसपास की ग्राम पंचायतो में भी छेडखानी की घटनाएं होती हैं तो किसी को बक्सा नही जाएगा और पुलिस की मदद ली जाएगी। इस सम्बन्ध में धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यदि ऐसी पहल सभी ग्राम प्रधान करें तो मुस्कुरा जैसी घटना की पुनरावृति से बचा जा सकता है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *