सीएसए से बर्रा-8 व आइआइटी से नौबस्ता तक मेंट्रो जल्द
शहर से इस लम्बी दूरी के लिए मेट्रो चलने से जनता की राह होगी आसान
कानपुर नगर। शहर में पहले से ही कुछ स्थानों के लिए मेट्रो का संचालन किया जा रहा है और अब समय बीतने के साथ लोगों को भी मेट्रो से यात्रा पंसद आने लगी है। इसी सार्थकत प्रयास के बाद कानपुर में अन्य मुख्य रूटों पर भी मेट्रों के लिए कारीडोर बनाये जा रहे है और जल्द ही सीएसऐ कम्पनी बाग से बर्रा-8 तथा आइआइटी से नौबस्ता के लिए उपलब्ध हो जायेगी।
बताते चले की पहले मेट्रो कारिडोर-1 के लिए निर्धारित सभी दस ट्रेने आ चुकी थी और अब इसके उपरान्त कारिडोर- दो के लिए भी दस टेªेने सीएसए परिसर स्थित कारिडोर-2 में आ चुकी है। कानपुर मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि कारिडोर-2 के लिए भी सभी ट्रेने आ चुकी है और आम जनमानस को जल्द ही इसका लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। विजय नगर व शास्त्री चैक मेट्रो स्टेशन निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। कार्य पूरा होने के साथ ही दक्षिण खेत्र को पूरी तरह मेट्रो से जो दिया जायेगा, जिससे दक्षिण के लोगों को उत्तर की ओर सफर करना आसान और सुविधाजनक होगा साथ ही शहर में जाम में फंस कर समय बर्बाद होने से भी बचेगा।
उन्होने कहा कि शहर में प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण दैनिक आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। इस रूट पर मेट्रो शुरू होने के बाद दक्षिण से शहर तक पहुचने में होने वाली परेशानी समाप्त हो जायेगी।
कानपुर सेंट्रल पर यात्री खरीद सकेंगे ब्रांडेड उत्पाद
कानपुर नगर, जल्द ही कानपुर सेंट्रल पर यात्रा करने के लिए आने वाले यात्री प्लेटफार्म पर ही अपने लिए अपनी पंसद के प्रीमियम ब्रांडेड उत्पाद खरीद सकेंगे, जिसके लिए स्टेशन परिसर में ही प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर खेलने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए पूर्व में निविदा आमंत्रित की जा चुकी है।
बता दें की सेंट्रल पर आने वाले यात्रियों को अभी तक स्टेशन पर ही प्रीमियम ब्रांडेड उपत्पाद खरीदने के लिए कोई व्यवस्था नही थी। ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए यह भी परेशानी थी, यात्रा के दौरान किसी उपयोगी वस्तु की अवश्कता हो और वह उनके पास न हो तो क्या करे, लेकिन अब यात्रियों के लिए स्टेशन पर ही यह सुविधा उपलब्ध होगी।
बताया गया कि यात्रियों को जल्द ही प्रीमियम ब्रांडेउ उत्पादों की खरीदारी की सुविधा स्टेशन परिसर में ही मिलेगी। परिसर में जल्द ही प्रीमियम ब्रांडे स्टोर खोलने की तैयारिया की जा रही है। बताया गया कि इन स्टोरो पर खाने-पीने की वस्तुए उपलब्ध नही होगी पर इसके अलावा उच्च गुणवता, आकर्षक डिजाइन और प्रतिष्ठित कम्पनियों के उत्पाद अवश्य मिलेगे। बताया गया कि इन ब्रांडेड स्टोर के संचालन, उसके प्रबंधन तथा रखराखव के लिए पांच वर्ष की अवधि निर्धारित की गयी है। इस योजना के अंतर्गत अलीगढ रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है और वहां भी इन प्रकार के प्रीमियम ब्रांडेड स्टोर खोले जायेगे।


