नाले में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

मौदहा हमीरपुर। शनिवार सुबह नाले में एक युवक के पडे होने की सूचना से मोहल्ला में हडकंप मच गया, आनन फानन में मोहल्ले वालों ने एम्बुलेंस को सूचना दी जबकि युवक की मौत हो चुकी थी।
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस पढोरी रोड स्थित शराब ठेका के निकट शनिवार सुबह नाले में एक युवक पडा देखा गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने युवक को नाले से निकाल कर सीएचसी मौदहा पहुंचाया जहाँ पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं आसपास के लोगों का मानना है कि, अधिक शराब पीने के कारण नाले में गिर गया होगा और सारी रात पानी बरसने के कारण ठण्ड से मौत हो गई। जबकि मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही हैं। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि, मृतक की उम्र करीब चालीस साल है लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *