त्योहारों से पहले मिलावट खोरों पर नकेल, उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में की गई जांच , भरे नमूने

मिष्ठान भण्डार में जांच करते हुए
तहसील रिपोर्टर /कमरुददीन
मौदहा हमीरपुर। त्योहारी सीजन में मिष्ठान भण्डारों द्वारा मिठाईयों पर की जाने वाली मिलावट पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में कस्बे के बडे मिष्ठान भण्डारों पर जांच कर नमूने भरे। जिसके बाद कस्बे की अन्य दूकानों के शटर अपने आप डाउन हो गए।
शनिवार दोपहर कस्बे में उस समय हडकंप मच गया जब जिले की खाद्य सुरक्षा विभाग, उपजिलाधिकारी और कोतवाली पुलिस ने तहसील रोड पहुंच रवि मिष्ठान भण्डार में जांच की और मिठाईयों के नमूने भरे। इसके बाद सयुंक्त टीम ने उपरौस के माजिद काम्प्लेक्स स्थित रायल फ्रेश मिष्ठान भण्डार में भी जांच की और मिठाईयों के नमूने लिए।
बताते चलें कि, त्योहारी सीजन में मिष्ठान भण्डार में मिलावट खोरी चरम पर होती है जिसको लेकर जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। इतना ही नहीं इसके पहले रक्षाबंधन के समय भी कस्बे की कई बडी मिष्ठान भण्डारों और डेयरी उत्पादन की दूकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए गए थे और काफी मात्रा में दुग्ध उत्पाद नष्ट कराए गए थे। उपजिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त छापेमारी की सूचना मिलते ही कस्बे की अधिकांश मिष्ठान भण्डारों के शटर डाउन हो गए और व्यापारी इधर उधर टहलने लगे। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक किसी अधिकारी ने कोई बात नहीं की है जबकि जांच के बाद कार्यवाही होने का अनुमान है।


