ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार टूटी, अधिवक्ता से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बिधनू के कठुई गांव का मामला, पीड़ित अधिवक्ता ने पुलिस से एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के कठुई गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से घर की पिछली दीवार टूटने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने चालक पर शराब के नशे में ट्रैक्टर चलाने और बाद में कुछ लोगों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

कठुई गांव निवासी अधिवक्ता दिव्येंद्र कुशवाहा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके घर के पीछे हरिशंकर कुशवाहा पुत्र जगन्नाथ कुशवाहा का मकान है। 28 अक्टूबर को मकान की छत पर स्लैब डालने का काम चल रहा था। इसके लिए ट्रैक्टर संख्या यूपी 77 एए 3219 को ढलाई मशीन के लिए लगाया गया था।

आरोप है कि 29 अक्टूबर की रात करीब तीन बजे ढलाई का काम समाप्त होने के बाद लौटते समय ट्रैक्टर चालक ने कथित तौर पर शराब के नशे में उनके घर की दक्षिण दिशा स्थित पिछली दीवार में टक्कर मार दी। इससे दीवार टूट गई। अधिवक्ता के मुताबिक, विरोध करने पर चालक ने उनके साथ गाली-गलौज की। अधिवक्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *