जलभराव का फायदा उठाकर चोरों ने सूने घरों को बनाया निशाना

जलभराव का फायदा उठाकर चोरों ने सूने घरों को बनाया निशाना

बिधनू में जलभराव के चलते खाली पड़े थे घर, चोरों ने बर्तन, इन्वर्टर-बैटरी और कूलर समेत अन्य सामान किया पार; नौसेना के जवान के घर से 20 हजार की चोरी

बची हुई गृहस्थी को लेकर जाती हुई महिला सोनू व उसके बच्चे

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव के पास बनी नई आवासीय सोसाइटी में चोरों ने दिवाली से पहले चोरी की वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया। चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर घरेलू सामान चोरी कर लिया। वहीं, सोसाइटी के मालिक राजकुमार की शिवा इलेक्ट्रॉनिक दुकान को भी निशाना बनाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी में जलभराव की समस्या के चलते करीब दो महीने पहले लगभग आधा दर्जन परिवार अपने घर छोड़कर अफजलपुर और बिधनू कस्बे में किराए पर रहने लगे थे। घरों में जरूरी सामान, बर्तन और गृहस्थी का अन्य सामान रखा हुआ था।

गुरुवार सुबह करीब आठ बजे सोसाइटी के मालिक राजकुमार अपनी दुकान से कुर्सी और अन्य सामान लेने पहुंचे। वहां उन्होंने आसपास के पांच घरों के ताले टूटे देखे। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे दीनू शर्मा, अटल तिवारी, शैलेंद्र सोनकर और अंकित शुक्ला ने अपने घरों की जांच की तो सामान गायब मिला। चोर बर्तन, इन्वर्टर-बैटरी और अन्य घरेलू सामान ले गए थे।

नौसेना के जवान के घर से 20 हजार का सामान चोरी

जानकारी देते हुए नौ सेना के जवान अंकित

नौसेना के जवान अंकित शुक्ला ने बताया कि उनके घर से करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं, शैलेंद्र सोनकर की पत्नी सोनू ने बताया कि उनके घर से बर्तन और इन्वर्टर-बैटरी चोरी हुई है। इसके अलावा राजकुमार की शिवा इलेक्ट्रॉनिक दुकान से कूलर, इन्वर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान गायब मिला।

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

घटना की सूचना मिलने पर बिधनू पुलिस मौके पर पहुंची और गृहस्वामियों से तहरीर लेकर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी।

जलभराव दूर कराने के लिए नाले की सफाई

जेसीबी द्वारा जल निकासी का किया जाता प्रयास

चोरी के बाद परिवारों ने घरों में बचा हुआ सामान बाहर निकालना शुरू कर दिया। उधर, जलभराव की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी आशीष मिश्रा और ग्राम प्रधान खेरसा पवन चंदेल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगवाकर अफजलपुर के नाले की सफाई कराई और जल निकासी के प्रयास किए जा रहे है ।

घटना को लेकर थानाप्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद तहरीर लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *