अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में सोमवार देर रात सड़क हादसे में करीब 49 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मंगलवार तड़के करीब 1:30 बजे पुलिस को हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और पिछले कई दिनों से पुरवामीर इलाके में घूमता दिखाई दे रहा था। आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, हादसा कैसे हुआ और किस वाहन से टक्कर लगी, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुरवामीर चौकी प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके जरिए हादसे में शामिल वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए भी पुलिस जुटी हुई है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *