पवन सिंह ने पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से मांगी माफी, पत्नी ज्योति सिंह ने किया कमेंट

पवन सिंह ने पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से मांगी माफी, पत्नी ज्योति सिंह ने किया कमेंट

भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से सार्वजनिक मंच पर माफी मांगी। उन्होंने अक्षरा को ‘बाबू’ और ‘बच्चा’ कहते हुए उनके माता-पिता से भी माफी मांगी। पवन सिंह ने कहा कि अगर उनकी किसी बात से अक्षरा या उनके परिवार को दुख पहुंचा है, तो वह दिल से माफी चाहते हैं।

पवन सिंह के इस बयान के बाद उनकी पत्नी ज्योति सिंह की सोशल मीडिया प्रतिक्रिया भी चर्चा में आ गई। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वाह रे राजपूताना स्वाभिमान।’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाला इमोजी भी साझा किया।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह पहले अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। ऐसे में पवन सिंह के सार्वजनिक मंच से माफी मांगने और ज्योति सिंह की प्रतिक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *