कासगंज में संघ के स्थापना दिवस पर निकला पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

कासगंज में संघ के स्थापना दिवस पर निकला पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर मंगलवार सुबह शहर में पथ संचलन निकाला गया। सुबह 10 बजे प्रभु पार्क मैदान में कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन के साथ हुई। संघ के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने विधि-विधान से शस्त्रों का पूजन कर राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

शस्त्र पूजन के बाद प्रभु पार्क मैदान से पथ संचलन शुरू हुआ। स्वयंसेवक मालगोदाम रोड, रेलवे रोड, गांधी मूर्ति सोरों गेट, सत्तार बैंड वाली गली, बिलराम गेट, ठंडी सड़क और लक्ष्मीगंज होते हुए वापस प्रभु पार्क पहुंचे। पूरे मार्ग पर स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से कदमताल करते हुए संचलन पूरा किया।

पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश में अनुशासन के साथ आगे बढ़े। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन की परंपराओं, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के भाव को प्रदर्शित किया गया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *