बिठूर में 13 अक्टूबर को बंद रहेंगी दुकानें और प्रतिष्ठान, डीएम ने घोषित किया बंदी दिवस

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के चलते फैसला, सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

कानपुर नगर। नगर पंचायत बिठूर में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने 13 अक्टूबर को बंदी दिवस घोषित किया है। इस दिन नगर पंचायत बिठूर के नगरीय क्षेत्र में सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (नगर निकाय) महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत बिठूर के रिक्त अध्यक्ष पद के लिए 13 अक्टूबर 2026 को उपचुनाव कराया जाएगा।

सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मतदान 13 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पंचायत बिठूर के नगरीय क्षेत्र में बंदी दिवस घोषित किया गया है।

इन प्रतिष्ठानों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मतदान दिवस पर नगर पंचायत बिठूर क्षेत्र में स्थित सभी दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। प्रशासन की ओर से जारी इस आदेश का उद्देश्य उपचुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराना है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *