यूट्यूब पर छाया ‘नई नवेली’ का ट्रेलर, फिल्म पर दर्शक लुटा रहे प्यार

यूट्यूब पर छाया ‘नई नवेली’ का ट्रेलर, फिल्म पर दर्शक लुटा रहे प्यार

‘नई नवेली’ का ट्रेलर अपने लॉन्च के बाद से ही यूट्यूब पर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, इससे यह साफ है कि आने वाली फेंटेसी फैमिली एंटरटेनर के लिए दर्शकों के बीच उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। बता दे की फिल्म का ट्रेलर हिंदी मूवी कैटेगरी में भारत भर में नंबर चार पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि सभी भाषाओं के बीच यह छठे स्थान पर है। इसे यह साफ है कि फिल्म का डिजिटल सफर मनौती के साथ शुरू होने वाला है।

ट्रेलर में फिल्म की एक लंबी झलक सामने आती है, जिसमें अवस्थी परिवार की नई बहू बनी यामी गौतम धर उर्फ मोहिनी के इर्द-गिर्द फैले रहस्य दर्शकों को अपने साथ उसकी दिलचस्प दुनिया की तरफ खींच रहे हैं। ट्रेलर ने पारिवारिक रिश्तों, फ़ैंटेसी, ह्यूमर, मिस्ट्री और एक्शन के अनोखे मेल को पेश करते हुए, फिल्म के लार्जर देन लाइफ ट्रीटमेंट पर चर्चा का माहौल गर्मा दिया है।

फिल्म के केंद्र में मोहिनी है, जो की शुरुआत में एक परफेक्ट नई बहू लगती है। हालांकि, धीरे-धीरे उसके आसपास रहस्य का अंधेरा गहरा होता जाता है। यह रहस्य परिवार द्वारा की जा रही कल्पाना से भी बड़ा है। जाने-पहचाने भारतीय परिवार के माहौल और कहानी के फैंटेसी एलिमेंट्स का कॉन्ट्रास्ट ‘नई नवेली’ के लिए एक अलग टोन सेट करता है। जबकि फिल्म की शानदार एन्सेम्बल कास्ट इसके ह्यूमर और अफरा-तफरी भरी एनर्जी को अलग लेवल पर पहुंचा देती है।

फिल्म अपने दशहरा रिलीज के करीब है, ऐसे में ट्रेलर द्वारा यूट्यूब पर की जा रही यह शानदार परफॉर्मेंस दिखती है कि दर्शक कितनी बेसब्री से फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं। बालाजी मोहन द्वारा डायरेक्टर और हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा द्वारा लिखी गई फिल्म नई नवेली में यामी गौतम धर, अदिनाथ एम कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचोरी अहम भूमिकाओं में हैं।

आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म का म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। यह फिल्म दशहरा से पहले यानी 16 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

दूसरी तरफ यूट्यूब पर अपने मोमेंटम को आगे बढ़ते हुए नई नवेली धीरे-धीरे अपनी थियोरेटिकल रिलीज के करीब पहुंच रही है, जिससे दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *