यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग

लखनऊ। चुनाव आयोग ने यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने उत्तराखंड की भी एक सीट पर चुनाव का एलान किया है।
चुनाव आयोग की आधिकारिक सूचना के अनुसार, द्विवार्षिक चुनावों में उत्तर प्रदेश की 10 सीटें शामिल हैं। मौजूदा सदस्यों के रिटायर होने के कारण नवंबर में यह 10 सीटें खाली हो जाएंगी।
उत्तर प्रदेश से रिटायर होने वाले राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, बृजलाल, बीएल वर्मा, राम गोपाल यादव, नीरजा शेखर, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, रामजी, सीमा और डॉ दिनेश शर्मा शामिल हैं।
क्या है चुनाव का शेड्यूल?
राज्यसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 29 सितंबर को जारी किया जाएगा और नामांकन 6 अक्टूबर को बंद होंगे। नॉमिनेशन की जांच 7 अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर है। वोटिंग 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी और देर शाम को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
गोरतलब हो कि 25 नवंबर को राज्यसभा के कुल 11 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इनमें भाजपा के कुल 8 सांसद हैं। वहीं एक बसपा और एक समाजवादी पार्टी का सांसद शामिल हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *