सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 09 जून को।

बहराइच, । जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस की कड़ी में माह जून के प्रथम शनिवार 07 जून को बकरीद का त्यौहार तथा 08 जून को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण 09 जून 2025 को तहसील मिहींपुरवा में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा तहसील महसी में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। शेष तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता सम्बन्धित उप जिलाधिकारी करेंगे।

Manoj Shukla

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *