जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन

जय शाह लगातार दूसरी बार निर्विरोध ICC चेयरमैन

दो बार पद संभालने वाले पहले भारतीय

जय शाह लगातार दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के चेयरमैन बने हैं। वे लगातार दो बार यह पद संभालने वाले पहले भारतीय हैं। ICC के बोर्ड और कमेटी की बैठकों में उन्हें निर्विरोध चुना गया। इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठक में डायरेक्टर्स ने जय शाह को फिर चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव दिया था। ICC ने इस पोस्ट के जरिए जय शाह को चेयरमैन बनाने की जानकारी दी…

ICC चेयरमैन जय शाह ने कहा-

ICC चेयरमैन के रूप में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करता रहूंगा।
हम क्रिकेट के सबसे अहम और रोमांचक दौर में हैं। 2028 लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी हमारे लिए नए दर्शकों तक पहुंचने का बड़ा मौका है।
हमारी जिम्मेदारी सिर्फ बड़े टूर्नामेंट का सफल आयोजन करना नहीं है। हमें क्रिकेट का भविष्य मजबूत बनाना है। इसके लिए खिलाड़ियों, फैंस, कमर्शियल पार्टनर्स और खेल से जुड़े सभी लोगों के हितों का ध्यान रखना होगा।
शाह 2 साल पहले पहली बार चेयरमैन बने थे

जय शाह 2024 में पहली बार ICC के चेयरमैन बने थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले की जगह ली थी। 36 साल के जय शाह ICC के सबसे कम उम्र के चेयरमैन बने थे।

अहमदाबाद क्रिकेट बोर्ड से शुरुआत, 17 साल से क्रिकेट में सक्रिय हैं

जय शाह ने 2009 में अहमदाबाद के केंद्रीय क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य बने थे। सितंबर 2013 में वे गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के संयुक्त सचिव बने। 2015 में BCCI की वित्त समिति के सदस्य बने। 2019 में पहली बार BCCI के सेक्रेटरी बने। उसके बाद 2022 में दोबारा ICC के सेक्रेटरी चुने गए।
शाह 2021 में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के प्रेसिडेंट बने। जनवरी 2024 में उन्हें दोबारा ACC प्रेसिडेंट चुना गया। 2022 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के फाइनेंस एंड कॉर्मशियल अफेयर्स कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किए गए। उन्हें ओलिंपिक गेम्स के लिए ICCओलिंपिक वर्किंग ग्रुप का मेंबर भी बनाया गया।
शरद पवार समेत 4 भारतीय ICC के चेयरमैन रह चुके

जय शाह ICC चीफ का पद संभालने वाले 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर ICC प्रमुख रह चुके हैं। ICC चीफ को 2015 से पहले तक प्रेसिडेंट कहा जाता था। इसके बाद से इसे चेयरमैन कहा जाने लगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *