धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद, रेलबाजार थाना प्रभारी को फोन पर धमकी देने का ऑडियो वायरल

धार्मिक टिप्पणी को लेकर विवाद, रेलबाजार थाना प्रभारी को फोन पर धमकी देने का ऑडियो वायरल

कानपुर में कार्रवाई में देरी का आरोप, 24 घंटे में सस्पेंड कराने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का दावा

कानपुर नगर। रेलबाजार थाना क्षेत्र में धार्मिक टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई और कार्यशैली पर सवालों तक पहुंच गया है। मामले में कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह को फोन कर नाराजगी जताई। इस बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थाना प्रभारी को फोन पर दी धमकी

वायरल ऑडियो में युवक थाना प्रभारी से धार्मिक टिप्पणी के मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल करता सुनाई दे रहा है। बातचीत के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने कथित तौर पर थाना प्रभारी को 24 घंटे के भीतर सस्पेंड कराने और उनकी वर्दी उतरवाने की धमकी दे दी। हालांकि, वायरल हो रहे ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वर्ल्ड खबर एक्सप्रेस भी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

थाना प्रभारी अमान सिंह के मुताबिक, धार्मिक टिप्पणी के मामले में इंस्टाग्राम यूजर सासन मिर्जा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में कानूनी कार्रवाई की गई है। धार्मिक टिप्पणी से शुरू हुआ यह विवाद अब सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के कारण चर्चा में है। मामले में आगे की कार्रवाई और वायरल ऑडियो की सत्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *