महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण को 17 अक्टूबर को लगेगा विशेष पिंक समाधान दिवस

मिशन शक्ति 6.0 के तहत तहसील स्तर पर होगी सुनवाई, बिल्हौर में डीएम महेंद्र सिंह तंवर करेंगे अध्यक्षता

कानपुर नगर। महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए 17 अक्टूबर, शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में विशेष पिंक समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और नियमानुसार उनके निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बिल्हौर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इसमें महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। अन्य तहसीलों में भी संबंधित अधिकारी महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। विशेष पिंक समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं को अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा, ताकि शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन के अनुसार, मिशन शक्ति 6.0 के तहत आयोजित इस विशेष पहल का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *