अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप:लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर लैंड कर रहीं फ्लाइट्स को वापस भेजा; छत की टाइल-दुकानों में सामान गिरा

कैलिफोर्निया। भूकंप आने के बाद एयरपोर्ट पर लैंड कर रहीं फ्लाइट्स को वापस भेजा गया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके लॉस एंजे लिस समेत आसपास के कई इलाकों में महसूस किए गए। लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (LAX) पर लैंड करने आ रहीं कई फ्लाइट्स को वापस भेजा गया। वहीं, एयरपोर्ट पर एक टर्मिनल की छत से टाइलें नीचे आ गिरीं। कई दुकानों में सामान गिर गया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 9:30 बजे मैनहट्टन बीच से 6km दूर समुद्र में आया। इसका केंद्र जमीन से करीब 12km नीचे था।

लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड कर रही थी। तभी भूकंप आया। यह घटना एयरपोर्ट पर लगे CCTV कैमरे में कैद रिकॉर्ड हुई।
लॉस एंजेलिस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड कर रही थी। तभी भूकंप आया। यह घटना एयरपोर्ट पर लगे CCTV कैमरे में कैद रिकॉर्ड हुई।
कैलिफोर्निया में भूकंप आने से दर्जनों शराब की बोतलें रैक से नीचे गिर गईं।
कैलिफोर्निया में भूकंप आने से दर्जनों शराब की बोतलें रैक से नीचे गिर गईं।
लॉस एंजेलिस में CCTV कैमरे में भूकंप की घटना कैद हुई।
लॉस एंजेलिस में CCTV कैमरे में भूकंप की घटना कैद हुई।
लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर भूकंप के झटके से कांच टूटे। यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे
लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर भूकंप के झटके से कांच टूटे। यात्री जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे
लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर ने कांच टूटने की वीडियो शेयर की।
लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर एक पैसेंजर ने कांच टूटने की वीडियो शेयर की।
लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर पाइपलाइन फूटने से पानी गिरने लगा।
लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर पाइपलाइन फूटने से पानी गिरने लगा।
कैलिफोर्नियाल में भूकंप के बाद एक घर का हिस्सा टूट गया।
कैलिफोर्नियाल में भूकंप के बाद एक घर का हिस्सा टूट गया।

45 मिनट में कई आफ्टरशॉक आए

मुख्य भूकंप के बाद 45 मिनट के अंदर कई आफ्टरशॉक महसूस किए गए। इनमें सबसे तेज झटका 3.7 तीव्रता का था। भूकंप का असर केंद्र से करीब 43km दूर पासाडेना तक महसूस हुआ।

लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम एक्टिव कर दिया। शहर के सभी 106 फायर स्टेशनों के कर्मचारियों को नुकसान की जांच के लिए तैनात किया गया। शुरुआती जांच में किसी के घायल होने या इमारतों को बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली।

रिफाइनरी में सुरक्षा के तहत जलाई गई गैस

भूकंप के कुछ देर बाद लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट के पास शेवरॉन की एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूकंप से लगी आग नहीं थी।

रिफाइनरी में सुरक्षा प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त गैस जलाई जा रही थी। कंपनी के मुताबिक, भूकंप जैसी स्थिति में प्लांट के उपकरण अपने आप बंद हो जाते हैं और अतिरिक्त गैस को नियंत्रित तरीके से जलाया जाता है।

इस रिफाइनरी से दक्षिणी कैलिफोर्निया के करीब 20% वाहनों के ईंधन और 40% जेट फ्यूल की आपूर्ति होती है। अक्टूबर 2025 में भी यहां आग लगने की घटना हुई थी।

सुनामी का खतरा नहीं

लॉस एंजेलिस की मेयर करेन बैस ने कहा कि शुरुआती जांच में बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने लोगों को आफ्टरशॉक के प्रति सतर्क रहने और भूकंप के दौरान सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह दी।

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने भी स्पष्ट किया कि भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *