‘पॉकेट नोवेल’ के लिए मालविका मोहनन ने शुरू की डबिंग, BTS वीडियो में दिखी स्टूडियो की मस्ती और भावनाएं
मुंबई। निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इसी बीच अभिनेत्री मालविका मोहनन ने अपने किरदार के लिए डबिंग शुरू कर दी है। मेकर्स ने डबिंग स्टूडियो से उनका बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो जारी किया है, जिसमें अभिनेत्री अपने किरदार को आवाज देती नजर आ रही हैं। वीडियो में मालविका हेडफोन लगाकर माइक के सामने अपनी डायलॉग डिलीवरी करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर किरदार के मुताबिक अलग-अलग भाव भी नजर आते हैं। वहीं, निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा और फिल्म की टीम के साथ उनके मजेदार पल भी वीडियो में देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा करते हुए बताया कि डबिंग के दौरान हंसी, ड्रामा और भावनाओं का खास मेल देखने को मिला। गौरतलब है कि त्यागराजन कुमारराजा साल 2019 में चर्चित फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म ‘पॉकेट नोवेल’ को लेकर पहले से ही सिनेप्रेमियों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। फिल्म में विजय सेतुपति, राज बी. शेट्टी, किशोर कुमार और मालविका मोहनन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले एंड्रयू लुईस ने लिखा है, जबकि इसका संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। मेकर्स के अनुसार, फिल्म 14 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी समेत पांच भाषाओं में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। पोंगल, मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्योहारों के आसपास होने वाली इस रिलीज से फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग मिलने की उम्मीद है। रिलीज से पहले डबिंग का वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

‘सुपर डीलक्स’ के बाद निर्देशक की वापसी
निर्देशक त्यागराजन कुमारराजा ने साल 2019 में फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के जरिए दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा था। अब वह ‘पॉकेट नोवेल’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी इस नई फिल्म में विजय सेतुपति, राज बी. शेट्टी, किशोर कुमार और मालविका मोहनन जैसे कलाकार शामिल हैं। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले एंड्रयू लुईस ने तैयार किया है।
पांच भाषाओं में 14 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
‘पॉकेट नोवेल’ 14 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में पेश किया जाएगा। पोंगल, मकर संक्रांति और लोहड़ी के त्योहारों के दौरान रिलीज होने से इसे छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद है। जी. वी. प्रकाश कुमार ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।


