छठ के बाद यात्रियों को मिलेगी राहत
कानपुर होकर गुजरेंगी 3 और स्पेशल ट्रेनें, कई गाड़ियों के फेरे भी बढ़ाए
रेलवे दानापुर और मालदा टाउन से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रेलवे ने छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है।
दानापुर से आनंद विहार के लिए वन-वे ट्रेन
नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल के तीन फेरे
गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 16 और 18 नवंबर को संचालित होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04053 हावड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 16, 18 और 20 नवंबर को चलेगी। दोनों ट्रेनों का गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव होगा।
मालदा टाउन-शकूरबस्ती के दो-दो फेरे
गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती छठ विशेष ट्रेन 16 और 21 नवंबर को सुबह 10 बजे मालदा टाउन से चलेगी। पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और सूबेदारगंज होते हुए अगले दिन सुबह 6:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद टूंडला और दिल्ली होते हुए शाम 5 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 17 और 22 नवंबर को शाम 6:50 बजे शकूरबस्ती से रवाना होगी। यह अगले दिन रात 1:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और पांच मिनट बाद मालदा टाउन के लिए रवाना होगी। ट्रेन तीसरे दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।


