ट्यूबवेल पर लहूलुहान हालत में मिला युवक, बोतल से खुद पर किया वार

किसान के टोकने पर पहले चला गया, कुछ देर बाद हाथ में बोतल लेकर लौटा; गंभीर हालत में सीएचसी में कराया गया भर्ती

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक किसान के ट्यूबवेल पर अज्ञात व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला। प्रत्यक्षदर्शी किसान के मुताबिक, व्यक्ति के सिर और हाथ पर पहले से चोट के निशान थे। किसान के टोकने पर वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद बोतल लेकर वापस लौटा और खुद पर वार कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्हौर में भर्ती कराया।

किसान शानू कोमल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वह खेत और ट्यूबवेल की ओर गए थे। वहां एक अज्ञात व्यक्ति मौजूद था। उसके सिर और हाथ पर चोट के निशान देखकर किसान ने उससे पूछताछ की। इस पर वह बिना कुछ बताए वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद वह हाथ में बोतल लेकर दोबारा ट्यूबवेल पर पहुंच गया।

बोतल से खुद पर किया वार

किसान के मुताबिक, वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही व्यक्ति ने अपने हाथ में मौजूद बोतल से खुद पर वार कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और लहूलुहान हो गया। यह देख किसान घबरा गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *