रजत पाटीदार राइजिंग स्टार्स एशिया कप से हटे

उनकी जगह आयुष बदोनी टीम में शामिल; रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे

रजत पाटीदार IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं।  - Dainik Bhaskar
रजत पाटीदार IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं।

BCCI ने रविवार को टीम में बदलाव की जानकारी दी। बोर्ड के मुताबिक, पाटीदार ने अपनी मौजूदा चोटों को मैनेज करने के लिए 50 ओवर के फॉर्मेट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं रहने की बात कही थी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में MP के कप्तान हैं पाटीदार

पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करेंगे।
पाटीदार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की कप्तानी करेंगे।

रणजी ट्रॉफी में बदोनी ने लगाए दो दोहरे शतक

आयुष बदोनी हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में गुजरात और झारखंड के खिलाफ दोहरे शतक लगाए हैं। बदोनी दिल्ली की कप्तानी भी करते हैं।

पाटीदार इंडिया-A टीम में पहले उपकप्तान बनाए गए थे। उनके हटने के बाद यह जिम्मेदारी रिंकू सिंह को मिली है। तिलक वर्मा टीम के कप्तान बने रहेंगे।

झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद सेलिब्रेट करते आयुष बदोनी।
झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाने के बाद सेलिब्रेट करते आयुष बदोनी।

22 नवंबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला

राइजिंग स्टार्स एशिया कप की शुरुआत 19 नवंबर को बांग्लादेश-A और हांगकांग के मुकाबले से होगी। भारत को ग्रुप-B में पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE के साथ रखा गया है।

भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी में पाकिस्तान-A से भिड़ेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट से तेज गेंदबाज हर्षित राणा की भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी होगी। वे इस साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से मैदान से बाहर थे।

क्या है राइजिंग स्टार एशिया कप और इसमें इंडिया-A क्यों खेलती है?

  • राइजिंग स्टार एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का टूर्नामेंट है। इसे पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से जाना जाता था।
  • इसका मकसद एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव देना है।
  • इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों की A टीमें हिस्सा लेती हैं।
  • आसान भाषा में समझें तो A टीम सीनियर राष्ट्रीय टीम के ठीक नीचे का स्तर है। इस बार टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में होगा। पिछले साल यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था।

तिलक वर्मा कप्तान, वैभव सूर्यवंशी भी टीम में

15 सदस्यीय इंडिया-A टीम की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। रिंकू सिंह उनके डिप्टी होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इंडिया-A का अपडेटेड स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शद खान और आयुष बदोनी।

—————————

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *