रोशनी से जगमगाया कानपुर, लाल इमली की खूबसूरती ने खींचा ध्यान

रोशनी से जगमगाया कानपुर, लाल इमली की खूबसूरती ने खींचा ध्यान

कानपुर। दीपावली की रौनक ने पूरे शहर को रोशनी के रंगों में रंग दिया है। शाम ढलते ही शहर का नजारा रोशनी से जगमगाते किसी खूबसूरत महानगर जैसा नजर आने लगता है। मेट्रो स्टेशनों को आकर्षक झालरों और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। बड़ा चौराहा स्थित शहर का प्रमुख मॉल जेड स्क्वायर भी रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया हुआ है।

वहीं, शहर की ऐतिहासिक विरासत लाल इमली की इमारत पर लगाई गई फसाड लाइट उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। रात के अंधेरे में रंगीन रोशनी से जगमगाती लाल इमली की इमारत का नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। इसकी भव्यता ऐसी दिखाई देती है, मानो किसी विदेशी शहर की ऐतिहासिक इमारत रोशनी से सजाई गई हो। शहर के प्रमुख स्थानों पर की गई सजावट दीपावली के उत्साह और उल्लास को और बढ़ा रही है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *