बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए चुनौती, दिल्ली में BJP का मार्च शुरू

बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया लोकतंत्र के लिए चुनौती, दिल्ली में BJP का मार्च शुरू

नई दिल्ली। राहुल गांधी की रैली के बाद अब बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ राहुल गांधी वोट चोरी का नैरेटिव बना कर बार-बार सड़क पर भीड़ जुटा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी भयंकर पलटवार कर रही है। राहुल की रामलीला रैली के बाद बीजेपी आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत ताबड़तोड़ मार्च और रैलियां निकालने जा रही है। ख़ुद गृह मंत्री अमित शाह आज मैदान में होंगे। देश के कई शहरों में आज फिर बीजेपी मार्च निकालेगी। हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह का पैदल मार्च होगा। वह निजाम कॉलेज में पदयात्रा निकालेंगे। वहीं कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्च होगा, जिसमें सीएम शुभेंदु अधिकारी भी शामिल होंगे।

अमित शाह आज हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज में मार्च निकालेंगे। निजाम कॉलेज में बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा से मोजमजाही चौराहे तक पदयात्रा करेंगे। उधर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन आज फिर ग्राउंड पर उतरेंगे। नितिन नवीन बिहार के भागलपुर में मार्च करेंगे। उसके बाद दोपहर में कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से धर्मतला तक 2 किलोमीटर लंबा पैदल मार्च निकालेंगे। नितिन नवीन के साथ सीएम शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य भी मार्च में शामिल होंगे।

वहीं आज मुंबई में बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता और बड़े नेता दादर के शिवाजी पार्क से पैदल मार्च करते हुए कामगार मैदान तक जाएंगे। कल 1 नवंबर को सिख विरोधी देंगे की बरसी पर राहुल ने रैली की थी। इसके विरोध में आज फिर दिल्ली बीजेपी प्रोटेस्ट करेगी। सिख-विरोधी नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ 1984 के सिख-विरोधी नरसंहार के पीड़ित परिवारों के साथ दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा बंगला साहिब से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब तक न्याय मार्च निकाला जाएगा।

  • अमित शाह के साथ 80000 लोग होंगे शामिल

     

    बीजेपी सांसद रेखा शर्मा ने कहा, “बीजेपी पूरे भारत में ‘लोकतंत्र बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी सिलसिले में, हमारा एक बड़ा कार्यक्रम यहां हैदराबाद में है। हैदराबाद और तेलंगाना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण राज्य हैं, क्योंकि हम अगले विधानसभा चुनाव में अपनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की योजना बना रहे हैं। अमित शाह आ रहे हैं, और हमारे गृह मंत्री के साथ लगभग 80,000 लोग शामिल होंगे। राहुल गांधी द्वारा फैलाए जा रहे झूठे विमर्श का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए, वे हैदराबाद से इस अभियान की शुरुआत करेंगे।”

  • सुरी स्वराज ने दिल्ली में निकाला मार्च

    भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “1984 के दंगों के दौरान कांग्रेस के लोगों द्वारा मारे गए हमारे निर्दोष सिख भाई-बहनों को श्रद्धांजलि देने और उनके घावों पर मरहम लगाने के बजाय, उन्होंने 1 नवंबर को एक रैली निकाली और हमारे पुराने घावों को फिर से हरा कर दिया। मुझे लगता है कि उन्होंने जानबूझकर 1 नवंबर का दिन चुना, ताकि वे अपने कुकर्मों को छिपा सकें, लेकिन जनता सब जानती है। आज, हम अपने सिख भाई-बहनों, खासकर अपनी माताओं और बहनों के साथ मिलकर, गुरुद्वारा बंगला साहिब से रकाब गंज तक विरोध मार्च निकाल रहे हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “यह कांग्रेस की अंतरात्मा को झकझोरने की एक कोशिश है। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि देश के मतदाताओं द्वारा 99 बार नकारे जाने और लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आने में असमर्थ रहने के बाद, अब वे सिख समुदाय का मजाक उड़ाकर और अराजकता फैलाकर सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन भारत का लोकतंत्र बहुत मजबूत है, और हम सब मिलकर राहुल गांधी और कांग्रेस को उनके इन मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।”

    दिल्ली में मार्च निकाल रही बीजेपी

    1984 सिख विरोधी नरसंहार के पीड़ित परिवारों द्वारा दोपहर 12 बजे गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब, अशोक रोड, नई दिल्ली के मेन गेट से गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब तक न्याय मार्च निकाला जा रहा है। मार्च में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर और अन्य BJP नेता-कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ मौजूद हैं। BJP का कहना है कि ये मार्च 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने और कांग्रेस की साजिश को उजागर करने के लिए है, जबकि रविवार को ही इंडिया ब्लॉक ने उसी 1984 की बरसी वाले दिन रामलीला मैदान में रैली की थी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *