चांद के दीदार से पूरा हुआ इंतजार, सजनी ने सजकर मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ
सुहाग और प्रेम के प्रतीक करवा चौथ का पर्व महिलाओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। हाथों में मेहंदी, माथे पर सजता सिंदूर, लाल जोड़े में सजी महिलाएं और छलनी से चांद के दीदार की परंपरा… हर तस्वीर में प्रेम, विश्वास और समर्पण की खूबसूरत झलक देखने को मिली। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। कहीं परिवार के साथ पूजा हुई तो कहीं पतियों ने भी अपनी जीवनसंगिनी के साथ इस खास पल को यादगार बनाया।
करवा चौथ के इन खूबसूरत पलों को तस्वीरों में देखिए…



शिल्पा शेट्टी राजकुंद्रा। करवा चौथ पर शिखर धवन और सोफी का रोमांटिक अंदाज, मैचिंग आउटफिट में दिखी खूबसूरत जोड़ी। गोरखपुर सांसद रवि किशन ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास में मनाया करवाचौथ का पर्व


अभिनेता व भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने फोन पर पत्नी को कराए चन्द्र दर्शन
करवा चौथ पर निक जोनस ने बदला टूर का शेड्यूल, प्रियंका के लिए पहुंचे घर

करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए खास पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि निक ने उनके और उनकी मां के लिए टूर का शेड्यूल बदलकर घर आने का फैसला किया। प्रियंका ने लिखा, “मेरे पति जैसा कोई नहीं। दुआ करती हूं कि आप सभी को भी ऐसा प्यार मिले।”

बीमारी से जूझ रहे कानपुर शहर की महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने पति के पैर छू कर लिया आशीर्वाद व दीर्घायु के लिए रखा व्रत


घाटमपुर विधायिका सरोज कुरील। जिलापंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण

बेटू/ हिमांशु तिवारी

घने बादलों के बीच चांद के इंतजार में जेठानी पूनम और देवरानी सुप्रिया

निधि निखिल गुप्ता, चाँदनी और शैलेंद्र सिंह, पिंकी शीलू ठाकुर और विकास दुबे आकांक्षा दुबे


