दो हफ्ते से लापता अधेड़ का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

दो हफ्ते से लापता अधेड़ का नहीं लगा सुराग, परिजन परेशान

गांव- गांव पोस्टर चस्पा कर तलाश में जुटे परिजन, पुलिस भी कर रही खोजबीन

कानपुर। बिधनू थाना क्षेत्र के खड़ेसर गांव निवासी 42 वर्षीय प्रमोद सविता का 14 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। वह 13 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे घर से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

खड़ेसर निवासी प्रमोद सविता पुत्र स्वर्गीय रामसेवक के अचानक लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिजनों के मुताबिक, वह बिना किसी को बताए घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं आने पर उनकी तलाश शुरू की गई। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक नवीन शर्मा को सौंपी है। वहीं, परिजन आसपास के गांवों में पोस्टर चस्पा कर लोगों से सहयोग मांग रहे हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *