घाटमपुर में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन

कानपुर। घाटमपुर तहसील क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार देर रात पतारा समेत विभिन्न स्थानों पर रामलीला के समापन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी और जय श्रीराम के जयकारों से रामलीला मैदान गूंज उठा। दशहरा मेला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। एसीपी कृष्णकांत के अनुसार, बिधनू, घाटमपुर और आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।


