भंडारे में गयी दो किशोरियों से हुई छेड़खानी , आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक गांव में भंडारे के दौरान दो युवतियों के साथ छेड़खानी की सूचना मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
जानकारी के मुताबिक, 19 अक्टूबर को गांव में भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान दो किशोरियों के साथ छेड़खानी किए जाने की सूचना पुलिस को मिली। मामले की जानकारी मिलते ही सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा
पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने बताया कि 19 अक्टूबर को भंडारे के दौरान दो युवतियों के साथ छेड़खानी की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, मामले में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


