चकेरी एयरफोर्स मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

चकेरी एयरफोर्स मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन

कानपुर। विजयदशमी के पर्व को लेकर चकेरी एयरफोर्स के नरेंंद्र ग्राउंड स्थित दशहरा मैदान में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले खड़े किए गए हैं। रंग-बिरंगे कागजों और आकर्षक लाइटों से सजे पुतले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम को भगवान श्रीराम की आरती और तिलक के बाद रावण दहन किया जाएगा।

दशहरा मैदान के चारों ओर मेले की दुकानें सज गई हैं। जलेबी, चाट-पकौड़ी, खिलौनों और माता के श्रृंगार की दुकानों पर दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। मेले में बच्चों और महिलाओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग परिवार के साथ मेले में पहुंचकर खरीदारी और खानपान का आनंद ले रहे हैं।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि विजयदशमी की तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही थीं। मंगलवार सुबह से ही मैदान में साफ-सफाई और माइक से उद्घोषणा की व्यवस्था पूरी कर ली गई। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। शाम छह बजे भगवान श्रीराम की आरती और तिलक के बाद रावण दहन होगा।

सुरक्षा के लिए पुलिस और स्वयंसेवक तैनात

मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चकेरी थाने की पुलिस और आयोजन समिति के स्वयंसेवकों को तैनात किया जाएगा। समिति की ओर से लोगों से शांतिपूर्वक मेला देखने, व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *