रतनपुर में शराब की दुकान में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू
सुबह पांच बजे मिली सूचना, मकान में लोगों के फंसे होने की भी दी गई थी जानकारी; कोई जनहानि नहीं
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित बी-42 मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर कुछ देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर सोमवार सुबह 5:05 बजे मिनी कंट्रोल रूम को रतनपुर में एक मकान में आग लगने और कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की सूचना मिली। इसके बाद पनकी फायर स्टेशन की यूनिट के साथ फजलगंज से दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि आग मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में लगी है। इसके बाद दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका।


