श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन पहुंचे कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, आयोजकों ने किया भव्य सम्मान

श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन पहुंचे कानपुर सांसद रमेश अवस्थी, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, आयोजकों ने किया भव्य सम्मान

कानपुर। पितृपक्ष के पावन अवसर पर श्री राम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा व्यास पंडित दीपक कृष्ण जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा श्रवण कर धर्म-अध्यात्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

सांसद रमेश अवस्थी के आगमन पर कथा आयोजकों ने उनका स्वागत करते हुए प्रतीक चिह्न भेंट किया और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजकों ने सांसद के आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा।

वृंदावन धाम से पधारे पंडित दीपक कृष्ण जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। कथा के पांचवें दिन भी श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ कथा का श्रवण किया और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।

पितृपक्ष के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। कथा आयोजकों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वहीं प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान कर रहे हैं।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *