सोमवार को ‘पैराडाइज’ से आगे निकली ‘द वन’, ‘हनुमान अंश’ 400 करोड़ पार

मुंबई। सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पैराडाइज’ और ‘द वन’ के बीच सोमवार को कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसके अलावा ‘हनुमान अंश’ थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन’ ने सोमवार को नानी स्टारर ‘पैराडाइज’ को पीछे छोड़ते हुए अपनी पकड़ मजबूत की है। वहीं ‘हनुमान अंश’ की कमाई 400 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। इसके अलावा ‘मिर्जापुर द मूवी’ और हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ की कमाई में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कितनी कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा कायम है।
‘द वन’ ने कितना किया बिजनेस?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। कमाई के मामले में फिल्म के लिए पहला सोमवार काफी खास था। सैकनिल्क के अनुसार, इस मूवी ने चौथे दिन 5.25 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 50.35 करोड़ कमा चुकी है।

‘पैराडाइज’ की कमाई में कितनी आई गिरावट

  • साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म ‘द पैराडाइज’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं।
  • रिलीज के बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई।
  • इस मूवी ने बीते दिन सिर्फ 5 करोड़ का बिजनेस किया।
  • रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 68.2% की गिरावट आई।
  • इसके साथ ही फिल्म की टोटल कमाई 97.10 करोड़ रुपये हो गई है।

वर्ल्डवाइड नानी की मूवी 144.85 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

‘हनुमान अंश’ का दबदबा कायम

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मूवी को रिलीज हुए 53 दिन हो गए हैं और अभी भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है। सिर्फ 2 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 309.38 करोड़ का टोटल बिजनेस कर लिया है। सोमवार को भी फिल्म ने 2.35 करोड़ कमाए। खास बात ये है कि वर्ल्डवाइड यह मूवी 404.25 करोड़ कमा चुकी है।

‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ ने कितनी की कमाई

सात साल बाद मार्वल की सुपरहिट फिल्म ‘एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर’ नए नाम के साथ वापस आई है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और चौथे दिन इसने 2.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं, फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.80 करोड़ रुपये हो गया है।

  1. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 8.68 करोड़ रुपये कमाए थे।
  2. दूसरे दिन शनिवार को 9.15 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ।
  3. तीसरे दिन 9.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

लाखों में सिमटी ‘मिर्जापुर द मूवी’

4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अपने 25 दिन पूरे कर चुकी है। इसी के साथ अब अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी स्टारर इस फिल्म की कमाई भी लाखों में सिमट गई है। बीते सोमवार को फिल्म ने सिर्फ 60 लाख का कलेक्शन किया और इसी के साथ मूवी का टोटल बिजनेस 227.65 करोड़ रुपये हो गया है।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *