राणाबाली’ के मेकर्स रिलीज करेंगे पहले रोमांटिक सिंगल ‘ओ मेरे साजन’ का एक्सटेंडेड लिरिकल वीडियो
‘राणाबाली’ के इंटेंस हिस्टॉरिकल बैकड्रॉप में प्यार का एहसास कराने वाले इस ट्रैक को अजय-अतुल द्वारा कम्पोज़्ड किया गया है। वहीं, गाने में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच के टाइमलेस प्यार को खूबसूरती से कैद किया गया है। राणाबाली फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। इस फिल्म में ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ़-स्क्रीन भी बेहद पसंद की जाने वाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन शेयर करती दिखाई देने वाली है। फिल्म के जरिए माइश्री मूवी मेकर्स एक अनकही ऐतिहासिक कहानी पेश करने वाला है। अपने एलान के बाद से ही, मेकर्स ने शानदार कैरेक्टर पोस्टर, गाने और खास झलकियों के साथ फिल्म को देखने के लिए बेसब्री बढ़ा दी है, जिससे फैंस की उत्सुकता सातवें आसमान पर है। बता दें कि राणाबाली इस दशहरा के पावन अवसर पर अपनी ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।
ब्रिटिश कोलोनियल शासनकाल के एक दर्दनाक दौर के बैकड्रॉप पर सेट, यह फिल्म भारत के इतिहास के एक काले अध्याय पर रोशनी डालती है। फिल्म उस दौर में आई अकाल की स्थिति के साथ-साथ उठाए गए कदमों को बेनकाब करती है। इसे कई लोग न सिर्फ बुरा समय बल्कि नाज़ियों की क्रूरताओं से भी कहीं ज़्यादा मानते हैं। डराने वाले ज़ुल्म और तकलीफ़ से भरे इस गंभीर माहौल में, विजय देवरकोंडा असल ज़िंदगी के एक निडर नायक का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। कहानी में वे किसी उम्मीद की किरण की तरह उभरते हैं और अपने लोगों की हिफ़ाज़त और उनकी इज़्ज़त को फिर से पाने के लिए बहादुरी से लड़ाई की अगुवाई करते हैं। फिल्म के म्यूज़िक की पहली झलक सामने आने के बाद से उसे देखने की बेसब्री सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। ऐसे में आज मेकर्स ने गाने का एक्सटेंडेड लिरिकल वीडियो ड्रॉप करने के लिए तैयार हैं। गाने के बोल फ़िल्म की दिल छू लेने वाली दुनिया में गहराई तक ले जाते हैं। यह रोमांटिक ट्रैक का वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

