लव रंजन की ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से छह नए चेहरों की दस्तक
मुंबई। निर्माता लव रंजन की फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। अनुज सैनी के निर्देशन में बनी यह फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के जरिए अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं। जारी पोस्टर में सभी छह कलाकार एक साथ नजर आ रहे हैं। लव फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है।
फिल्म की कहानी रिश्तों और दोस्ती के इर्द-गिर्द बुनी गई है। लव रंजन ने कहा कि नए कलाकारों को पेश करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन वह इस चुनौती का इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया तैयार करना और उन्हें उसमें अपनी लय तलाशते देखना उनके लिए सुखद अनुभव रहा।

