‘आपके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता’, PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन ने भेजा खास संदेश

‘आपके योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता’, PM मोदी के जन्मदिन पर पुतिन ने भेजा खास संदेश

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। पुतिन ने भारत-रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने में मोदी के व्यक्तिगत योगदान की सराहना की है। पुतिन ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए भारत-रूस रिश्तों में योगदान की तारीफ की। रूसी राष्ट्रपति ने दिल्ली दौरे के दौरान मिले स्वागत और बातचीत के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। पुतिन ने कहा कि PM मोदी को अपने देशवासियों का गहरा सम्मान और वैश्विक मंच पर बड़ा सम्मान हासिल है।
रूस के राष्ट्रपति ने भारत और रूस के बीच ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान को कम करके नहीं आंका जा सकता। रूसी दूतावास ने गुरुवार को X पर पुतिन का संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज यानी 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘मैं पिछले सप्ताह नई दिल्ली यात्रा के दौरान मुझे और रूसी प्रतिनिधिमंडल को दिए गए गर्मजोशी भरे और आत्मीय स्वागत तथा मेहमाननवाजी के लिए आपका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।’
PM मोदी से बातचीत को बताया सार्थक
पुतिन ने भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत सार्थक, स्पष्ट और रचनात्मक रही। उन्होंने कहा, ‘हमारी बातचीत निश्चित रूप से सार्थक, स्पष्ट और उत्पादक रही। हमेशा की तरह, आपसे बात करना मेरे लिए खुशी की बात थी। हमारी चर्चा ने एक बार फिर आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को दिखाया।’ रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और रूस द्विपक्षीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर आगे भी मिलकर काम करते रहेंगे।

BRICS समिट के लिए दिल्ली आए थे पुतिन
पुतिन का यह संदेश ऐसे समय आया है जब वह पिछले सप्ताह 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए थे। दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को हुए इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने BRICS के दो सत्रों में हिस्सा लिया। पुतिन ने भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी भी देखी। इसके अलावा उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित BRICS बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन को भी संबोधित किया। इस दौरान पुतिन ने पश्चिमी देशों पर निशाना साधते हुए कहा था कि यूक्रेन में सैनिक भेजना रूस से युद्ध के बराबर होगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *