यशोदा नगर में रुद्राभिषेक और प्रीतिभोज का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

कानपुर। सावन माह की पावन बेला में कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री एवं भाजपा नेता अभिषेक पांडेय ‘मोनू’ और महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी रत्ना पांडेय के संयोजन में वृंदावन लॉन, यशोदा नगर में भव्य रुद्राभिषेक एवं प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों शिवभक्तों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर शिव अनुग्रह प्राप्त किया।

रुद्राभिषेक के दौरान पूरे वातावरण में “हर हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष गूंजते रहे। धार्मिक अनुष्ठान के बाद आयोजित प्रीतिभोज में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, शिवभक्त शिवाकांत महाराज, भाजपा प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा शुभम त्रिवेदी, विजया तिवारी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, विकास अवस्थी, बृजेश मिश्रा, पार्षद अवधेश त्रिपाठी, विकास दुबे, दीपू, रोहित अवस्थी, आनंद सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, राकेश दीक्षित, इंजीनियरिंग क्षेत्र से ऋषभ शुक्ला, रूपेन्द्र सिंह रॉकी, नवीन शुक्ला, पंकज दीक्षित, मोनू त्रिपाठी (एडवोकेट) समेत बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही।
आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। रुद्राभिषेक के दौरान पूरे विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ और भक्तों ने मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।