श्रावण मास में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद , शहर के गणमान्यजन हुए शामिल

श्रावण मास में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का लिया आशीर्वाद , शहर के गणमान्यजन हुए शामिल

रिपोर्ट:- विजय तलरेजा

कानपुर। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर गोल्डन पैलेस में विजय कपूर ने अपने परिवार के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर परम कृपा प्राप्त की। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में अजय कपूर, सचिन कपूर, साजन कपूर, कार्तिक कपूर, युवराज कपूर, सम्राट कपूर समेत समस्त पारिवारिक सदस्य सम्मिलित हुए। रुद्राभिषेक उपरांत भगवान शिव और माता पार्वती से समस्त पारिवारिक जनों, उद्यमी व व्यापारी साथियों और प्रियजनों के मंगल की कामना की गई।

श्रावण मास में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से समस्त दुःखों और कष्टों का क्षय होता है। इसी भाव से आयोजित इस पूजन समारोह में शहर के अनेक गणमान्यजन, राजनेता, धार्मिक महंत, उद्यमी, व्यापारी व अधिवक्ता समुदाय के लोग शामिल हुए।

इस शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता श्री सतीश महाना का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साथ ही महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, भाजपा नेता राहुल बच्चा सोनकर, आनंदेश्वर मंदिर के महंत अरुण भारती, राकेश सोनकर, रघुनंदन सिंह भदौरिया, दीपक कोठारी, तिलकराज शर्मा, मधुकर महाना, मंगलामुखी मन्नत मां सहित अन्य विशिष्टजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।

उद्यमी और व्यापारी जगत से जुड़े प्रमुख व्यक्तियों—पुनीत कटियार, डॉ. ओम नारायण तिवारी, सतीश शुक्ला, सुरेश पुरी, दिनेश आहूजा, बलराम नरूला, दिनेश कुशवाहा, हरीश ईसरानी, अमित साहनी, अनूप कुशवाहा, एड. संजीव कपूर, प्रेम राज, राजेंद्र गुप्ता, राजेश कत्याल, सचिन जैन, शिव कुमार प्रजापति, नरेश पंजाबी, नरेश विरमानी, सुशील मोहन टकरू, अफजाल अहमद, अरुण जैन, प्रवीण पुरी, अशोक जुनेजा, अवधपाल सिंह, भीमसेन, पम्मी खन्ना, प्रदीप माहेश्वरी, भारत सिंह, संतोष गुप्ता, अंश चंदेल, बॉबी कपूर, अमित घई, हरेंद्र सिंह ‘डिम्पल’, लक्ष्मण खिलवानी, सीताराम शुक्ला, मनीष सेठी, दुर्गेश परिहार और आशीष दीवान ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

विजय कपूर ने इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—“श्रावण मास में भगवान शिव का पूजन कर जो ऊर्जा और शांति मिलती है, वह जीवन को नवचेतना से भर देती है। सभी ने जिस भाव से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, वह अद्भुत था।”

पूरे आयोजन में भक्तिभाव, सामूहिक श्रद्धा और धार्मिक एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

Manoj Shukla

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *