मेडिकल कॉलेज परिसर में लैब टेक्नीशियन के घर लाखों के जेवर चोरी, दो नौकरानियों पर शक

स्वरूप नगर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर की घटना, हैंडबैग से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

कानपुर। स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में ब्लड बैंक की लैब टेक्नीशियन अंजलि मिश्रा के आवास से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घर में काम करने वाली दो नौकरानियों पर चोरी का शक जताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

अंजलि मिश्रा के मुताबिक, उनके सास-ससुर हरदोई में रहते हैं। उनकी सास करुणा बाजपेयी का हैंडबैग घर पर रखा था, जिसमें सोने की चेन, कड़े समेत अन्य जेवर, चांदी की पायल और करीब 2500 से 3000 रुपये नकद रखे हुए थे।

तीन दिन के भीतर गायब हुए जेवर और नकदी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर को हैंडबैग में जेवर और नकदी रखी थी। 21 अक्टूबर को भी सामान बैग में मौजूद था, लेकिन 22 अक्टूबर को जांच करने पर जेवर और नकदी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में घर में काम करने वाली दो नौकरानियों पर संदेह जताया गया है। हालांकि, चोरी में उनकी संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *