एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड:सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता; शूटिंग में अब तक 10 मेडल जीते

एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड:सुरुचि-कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता; शूटिंग में अब तक 10 मेडल जीते

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। जापान के नागोया में शुक्रवार को सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में 484.6 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया। यह शूटिंग में इस एशियन गेम्स का पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय निशानेबाजों अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं। इनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, भारतीय टीम 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन टीम इवेंट में 1762 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इसमें चीन (1766 अंक) को गोल्ड और साउथ कोरिया (1751 अंक) को ब्रॉन्ज मिला।

भारत मेडल टैली में 12वें नंबर पर आया

इस गोल्ड मेडल के सहारे भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर आ गया है। उसने अब तक 2 गोल्ड, 8 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज के सहारे 19 मेडल जीते हैं।

भारतीय जोड़ी साउथ कोरिया से 6.6 मीटर आगे रही

10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल में सुरुचि और कमलजीत की भारतीय जोड़ी सिल्वर जीतने वाली साउथ कोरिया से 6.6 अंक आगे रही। इंडिया ने 484.6 अंक हासिल किए। जबकि, साउथ कोरिया को 478.0 अंक मिले। ईरान ने 415.8 अंक के साथ ब्रॉन्ज जीता।

इंजरी के बाद एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा, तो कमलजीत ने शूटिंग में करियर बनाया

कमलजीत हरियाणा के रेवाड़ी के सुलखा गांव के हैं। कमलजीत एथलेटिक्स में हिस्सा लेते थे। लेकिन, वे 2019 में चोट के कारण उन्हें एथलेटिक्स छोड़ना पड़ा। ऐसे में उन्होंने शूटिंग में करियर बनाया।

स्ट्रगल के दौरान कमलजीत के मन में कई बार शूटिंग छोड़ने का विचार आया, लेकिन माता-पिता ने लगातार उनका साथ दिया। 2-3 साल की मेहनत के बाद उन्होंने खुद को एक अच्छे शूटर के रूप में स्थापित किया।

सुरुचि को कबड्‌डी खिलाड़ी बनाना चाहता था परिवार

सुरुचि इंदर सिंह हरियाणा के झज्जर की 20 साल की शूटर हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में शूटिंग की शुरुआत की। वे भिवानी की गुरु द्रोणाचार्य शूटिंग एकेडमी में कोच सुरेश सिंह से ट्रेनिंग लेती हैं। उन्हें परिवार कबड्‌डी खिलाड़ी बनाना चाहता था।

भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में, नेपाल को 48-24 से हराया
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में नेपाल को 48-24 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब फाइनल में भारत का सामना चीनी ताइपे या ईरान से होगा। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

स्क्वॉश : अभय सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे


भारत के अभय सिंह ने स्क्वॉश के पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जापान के रयूनोसुके त्सुकुए को 3-0 से हराया। अभय ने मुकाबला 11-4, 11-3, 11-6 से सिर्फ 30 मिनट में अपने नाम किया।

अब सेमीफाइनल में अभय का सामना भारत के ही वीर चोत्रानी से हो सकता है। हालांकि, इसके लिए वीर को क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को हराना होगा। अगर ऐसा होता है तो स्क्वैश में भारत का सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा।

Pankaj

worldkhabarexpress.com

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *