ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी कहा जाता है। मान्यता है कि सूर्य के राशि परिवर्तन का हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य को रोगों को हरने वाला माना जाता है। इस साल सूर्य का दूसरा महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। सूर्य मकर राशि को छोड़कर 13 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का गोचर कई राशियों को कमजोर करता है और कई राशियों को शक्तिशाली करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में सूर्य कमजोर रहता है वो व्यक्ति पारिवारिक प्रतिष्ठा से लेकर सामाजिक प्रतिष्ठा को लेकर परेशान रहता है।
मेष- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी हो सकता है। इस गोचर के दौरान मेष राशि के लोगों की इच्छाएं पूर्ण हो सकती है। इस राशि के जातकों के पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा रुके हुए कार्य भी पूर्ण हो पाएंगे।
वृषभ- इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर मंगल साबित नहीं होगा। इस दौरान परिवार की तरफ से परेशान रह सकते हैं। जमीन खरीद-बिक्री को लेकर मुश्किल निर्णय लेने पड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी से धन सहयोग मिल सकता है।
मिथुन- इस दौरान इच्छाशक्ति और आत्मबल में वृद्धि हो सकती है। जिस काम को करने का प्रयास करेंगें वो अवश्य ही पूरा होगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जाने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। झूठे आरोप लग सकते हैं, हर कदम संभल कर उठाएं। पिता के साथ बहस करने से बचें।
कर्क- सूर्य का गोचर इस राशि के लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकारी नहीं होगा। आर्थिक रुप से भी परेशानी का कारण बन सकता है। तनाव और व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है।
सिंह- इस राशि के लिए सूर्य का यह गोचर जीवन को समर्पण बना सकता है। पार्टनर के प्रति प्रेम बढ़ सकता है लेकिन क्रोध ना करें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। कामयाबी को पाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। बिजनेस में पार्टनरशिप के बारे में सोच रहे हैं तो संभलें ये निर्णय लाभकारी नहीं हो सकता है।
कन्या- सूर्य का यह गोचर लाभकारी हो सकता है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। करियर को लेकर जो योजनाएं तैयार की हैं उन्हें साकार रूप देने के लिए अत्याधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने साथ आसपास के लोगों का भी विशेष रुप से ध्यान रखें।
तुला- इस गोचर से आर्थिल लाभ की संभावनाएं बन रही हैं। बौद्धिक क्षमता में विकास होगा। प्रेम संबंधों को लेकर जीवन में तनाव आ सकता है। भाई-बहन से धन लाभ की संभावना बन रही है। छात्र पढ़ाई में अत्याधिक ध्यान लगाएं।
वृश्चिक- इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ जरुरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। माता की सेहत का खास ध्यान रखें। जीवनसाथी के कार्यस्थल में पदोन्नती की संभावना है।
धनु- सूर्य का गोचर जीवन में इच्छाशक्ति लेकर आ सकता है लेकिन भाई-बहनों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। धन आय से अधिक खर्च हो सकता है।
मकर- इस राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर अत्याधिक लाभकारी हो सकता है। परिवार की तरफ से धन लाभ हो सकता है और किसी प्रकार की खुशखबरी हासिल हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।
कुंभ- इस राशि के लोगों का जीवनसाथी उनके प्रति समर्पित रहेगा। इन कारणों से आप भी रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। सेहत का ध्यान रखें। दृढ़ निश्चय से सफलता हासिल कर पाएंगें।
मीन- सूर्य के गोचर के कारण इस राशि के लोगों की ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी क्षेत्रों के लोगों की तरक्की हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। अहंकार पर नियंत्रण रखें।